|
|
|
|
इंसानों की बॉडी गहरे रहस्यों का घर है। हम सांस लेते हैं, खाना खाते हैं और कई तरह के काम करते हैं। लेकिन हमारी बॉडी कई बार कुछ ऐसी एक्टिविटीज करती है, जिसका रीजन काफी कम लोगों को मालूम होगा। जैसे कई बार कुछ परिस्थितियों में हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा काफी देर तक पानी में रहने की वजह से हमारी स्किन सिकुड़ जाती है। आज हम आपको बॉडी में होने वाले इन कुछ खास बदलावों की वजह बताने जा रहे हैं।
रोंगटे खड़े होना:- रोंगटे खड़े होना यानी हमारी स्किन के बालों का खड़ा हो जाना। ऐसा कई परिस्थितियों में हो सकता है। जैसे कई बार ठंड में हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा, कई बार डर से भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ठंड लगने पर हमारी बॉडी स्किन को गर्म रखने के लिए बाल खड़े कर लेती है। जानवरों में भी ऐसा ही होता है। लेकिन रोंगटे खड़े होने की मुख्य वजह होती है एड्रेनालाईन। इस हार्मोन की वजह से इंसानों की स्किन में खिंचाव आता है। जिससे स्किन में मौजूद पोर्स में उभार आ जाता है, जिसके बाद पोर्स के साथ बाल भी कड़क होकर खड़े हो जाते हैं। जिसे रोंगटे खड़ा होना कहते हैं।
चमड़ी का सिकुड़ना:- काफी देर तक पानी में रहने पर लोगों की स्किन सिकुड़ जाती है। आपने भी ऐसा कई बार देखा होगा। लेकिन इसका कारण काफी कम लोग जानते हैं। दरअसल, पानी के अंदर आपकी चीजों पर पकड़ मजबूत रखने के लिए स्किन सिकुड़ जाती है।
आंसू भरना:- ऐसा माना जाता है कि दुखी होने या इमोशनल होने पर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। लेकिन असल में आंखों में आंसू आना आंखों को साफ़ रखने का नैचुरल तरीका है। इससे आंखों की नमी बनी रहती है, जिससे देखने में दिक्कत नहीं होती।
छींकना:- जब हमारी बॉडी के अंदर धूल, कचरा या कुछ भी बाहिरी चीज सांस लेने के क्रम में प्रवेश कर जाती है, तब इंसान को छींक आ जाती है। इसके जरिए ये सारा वेस्ट शरीर से बाहर निकल जाता है।
जम्हाई लेना:- आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि इंसान तब जम्हाई लेता है, जब बोर हो जाता है या उसे नींद आती है। लेकिन 2014 में हुई एक स्टडी ने इस बात को गलत साबित कर दिया था। दरअसल, इंसान तब जम्हाई लेता है, जब उसे अपने दिमाग का टेम्पेरचर कम करना होता है।
|