Visitors online: 001

खाने के तुरंत बाद चाय पीना है कई बीमारियों को न्यौता देना

Home » Health Tips

लोग अक्सर खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं| कई लोग सुबह के नाश्ते और रात के डिनर के बाद चाय पीते हैं| लेकिन राष्ट्रीय पोषण संस्थान ने खानपान की जो गाइडलाइन जारी की उसमें इस आदत को छोड़ने की सलाह दी गई है|
 
गाइडलाइन में कहा गया है कि सुबह के नाश्ते के एक घंटे के भीतर चाय या कॉफी को पीना बिमारियों का बुलावा बन सकता है| इससे शरीर में आयरन की अवशोषण की क्षमता घटती है और पोषण के बावजूद व्यक्ति एनिमिया (खून की कमी) का शिकार हो जाता है|
 
पोषण से जुड़ा मसौदा आहार मार्गदर्शक समिति के संयोजक डॉ.डी रघुनाथ राव ने कहा कि नाश्ते या भोजन के एक घंटे तक चाय या कॉफी से दूर ही रहना चाहिए| इससे नाश्ते या भोजन में लिए गए आहार का संपूर्ण पोषण शरीर को मिल सकेगा और बीमारियों से भी बचा जा सकेगा|
 
दिल के मरीज कॉफी से रहे दूर:- गाइडलाइन मुताबिक दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को कॉफी से बचना चाहिए या बहुत कम लेना चाहिए| कॉफी पीने के बाद शरीर में रक्तचाप बढ़ता है जो हृदय की धड़कन को अनियमित बनाता है|
 
चाय पीने से हो सकती हैं ये बीमारियां:- 
 
1.चाय में कैफीन की मौजूदगी शरीर में कॉर्टिसोल मतलब स्टेरॉयड हार्मोंस को बढ़ाती है, जिससे शरीर को प्रॉबलम का सामना करना पड़ता है| इनमें दिल से जुड़ी प्रॉबलम, डायबिटीज और वजन बढ़ना शामिल है|
2.चाय की पत्ती में अम्लीय गुण होते हैं जो कि भोजन के प्रोटीन के साथ मिलकर उसे सख्त बना देते हैं| इससे प्रोटीन को पचाने में मुश्किल होती है और पाचन पर असर पड़ता है|
3. चाय या कॉफी में СटैनिनТ केमिकल होता है, जो आयरन के अवशोषण को बाधित करता है| इससे मानसिक और शारीरिक थकान लगती है| जिन महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें खाने के बाद चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए|


Disclaimer:- рд╣рдорд╛рд░рд╛ рдЖрдкрд╕реЗ рд╡рд┐рдирдореНрд░ рдирд┐рд╡реЗрджрди рд╣реИ рдХрд┐ рдКрдкрд░ рджрд┐рдП рдЧрдП рдХрд┐рд╕реА рднреА рдЙрдкрд╛рдп рдпрд╛ рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рдХреЛ рдЖрдЬрдорд╛рдиреЗ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЕрдкрдиреЗ рдЪрд┐рдХрд┐рддреНрд╕рдХ рдПрд╡рдВ рд╕рд▓рд╛рд╣рдХрд╛рд░ рд╕реЗ рд╕рд▓рд╛рд╣ рд▓реЗрдХрд░ рд╣реА рдЗрд╕рдХрд╛ рдЙрдкрдпреЛрдЧ рдХрд░реЗред
                     рд╣рдорд╛рд░рд╛ рдЙрджреНрджреЗрд╢реНрдп рдХреЗрд╡рд▓ рдкрд╛рдардХреЛрдВ рдХреЛ рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рджреЗрдирд╛ рдФрд░ рдЙрдирдХрд╛ рдЬреНрдЮрд╛рдирд╡рд░реНрдзрди рдХрд░рдирд╛ рд╣реИред рдЗрд╕рдХреА рдиреИрддрд┐рдХ рдЬрд┐рд╝рдореНрдореЗрджрд╛рд░реА JENEWS.in рдХреА рдирд╣реАрдВ рд╣реИред


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links