|
|
|
|
साइकिल चलाने में थोड़ी सी मेहनत तो लगती ही है, लेकिन यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप केवल रोज 20 मिनट भी साइकिल चलाएंगे तो इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को कंट्रोल किया जा सकता है। यह फिट रहने का काफी आसान और सस्ता साधन है। साइकिल चलाने से शरीर के किसी खास हिस्से का नहीं बल्कि पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है।
1. दिल को सेहतमंद और सुरक्षित रखने में मददगार
अगर आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है| इससे धड़कन तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है|
2. मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करे
साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं|
3. वजन घटाने का बेहतरीन उपाय
नियमित रूप से साइकिल चलाकर आप कुछ ही दिनों में वजन कम कर सकते हैं| ये शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मददगार है| रोजाना साइकिल चलाकर आप फिट और एक्टिव बॉडी पा सकते हैं|
4. इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार
रोजाना साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है| जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है|
5. तनाव से राहत दिलाने में मददगार
नियमित रूप से साइकिल चलाने वालों को अवसाद की शिकायत होने की आशंका बहुत कम होती है|
6. रात को आएगी बेहतरीन नींद
अगर आप सुबह सुबह कुछ देर तक साइकिलिंग करतें हैं, तो रात को आपको बेहतरीन नींद आएगी, यानि नीदं न आने की प्राब्लम पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
|