|
|
|
|
आंखों की देखभाल करने में सहायक सिद्ध होता है | कोई भी लंबा काम करने से आंखों में थकावट हो जाती है। ऐसे में गुलाब जल आंखों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। गुलाब जल एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर माना जाता है। जो आपकी आंखों को धूल, प्रदूषण, जलन, लालपन और मेकअप प्रोड्क्टस के हानिकारक तत्वों के प्रभाव से दूर रखने के लिए मददगार है। गुलाब जल को आंखों में डालने से थकान कम होती है। इसी के साथ ये आंखों को काफी राहत देता है। कम नींद लेने के कारण आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को भी दूर करता है।
गुलाब जल को झुर्रियां मिटाने का एक बेहतरीन टोनर माना जाता है| यह एक प्राकृतिक अस्ट्रिन्जन्ट होता है इसलिए यह टोनर के रुप में प्रयोग किया जाता हैं| रोजाना रात को सोते समय गुलाबजल को अपने चेहरे पर लगाएं| कुछ दिनों तक इसका प्रयोग करने से त्वचा टाइट होने लगती है और चेहरे से झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं|
गुलाब जल ना केवल हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाता है बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है| यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है| जिससे बालों का झड़ना आदि कम होता है तथा बाल मजबूत तथा लम्बे होते हैं| इसका प्रयोग आप सिर धोते समय शैम्पू के साथ कर सकते हैं| शैम्पू के साथ गुलाबजल को मिलाकर सिर में लगाए कुछ देर बाद साफ पानी से बालों को धो लें| इससे बालों की अनेक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी|
रूप निखारने के लिए मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है| इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से एक ओर जहां त्वचा में निखार आता है वहीं त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं|
यह त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर को बनाए रखने में मददगार होता है और मुंहासों के बनने के लिए उत्तरदायी बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है| अगर आप नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा में कसावट आती है|
|