Visitors online: 004

सिर्फ एक कटोरी अंगूर कई रोगों को दूर करने में है बेमिसाल !

Home » Health Tips

अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाया जाता है| अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो आप भलीभांति परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि इसमें कई सेहती गुण भी छुपे हुए है | जानें सिर्फ एक कटोरी अंगूर खाने से क्या होता है -

रोजाना अंगूर खाने से अल्जाइमर रोग से बचाव होता है। एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। अल्जाइमर मस्तिष्क से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें याददाश्त तथा सीखने की क्षमता का क्षय होता है। साथ ही अंगूर का सेवन मस्तिष्क व हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर है |

अंगूर मधुमेह और कैंसर रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अंगूर में हेरोस्टिलवेन नामक पदार्थ पाया जाता है जो एण्टीआक्सीडेंट होता है। जोकि खून में से शूगर की मात्रा को कम करता है।

अंगूर विभिन्न-विभिन्न रंग में मार्केट में उपलब्ध हैं - बैंगनी, काले, गहरे हरे। आप इसे साबुत भी खा सकते हैं या फिर इससे बनी हुई वाइन, सिरका, जैम, जूस, जैली, अंगूर-बीज और किशमिश आदि का भी सेवन कर सकते हैं। अंगूर को किसी भी रूप में खाने से फायदा होता है। लेकिन अंगूर को खआने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लें। क्योंकि गंगूर की खेती के समय इन पर कई सारे कीटनाशक आदि का छिड़काव होता है।

अंगूर के एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कैंसर के खिलाफ रक्षा प्रदान करने में अत्यंत मददगार हैं। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें सुबह उठकर अंगूर का रस पीना चाहिये । ऐसा कुछ दिनों तक करने से माइग्रेन की समस्या से निजात मिल सकता है।

अंगूर थकान दूर करने के लिए और ऊर्जा के स्तर में सुधार के लिए एक आदर्श नाश्ता माना जाता है। अंगूर आपके इम्यून सिस्टम को सही रखने में भी मदद करता है | उल्टी की समस्या हो या जी मिचला रहा हो ऐसे में काली मिर्च और थोड़ा सा नमक को अंगूर के रस में मिलाकर पीना चाहिए |

एक नयी रिसर्च में पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में अंगूर सेवन एक कारगर उपाय है। साथ ही हार्ट अटैक के रोग से बचने के लिए काले अंगूर का जूस पीने से लाभ मिलता है। काले अंगूर का रस खून के थक्कों को बनने से रोक देता है।

 

JENEWS.in से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक कर ज्वॉइन करें, और ट्विटर पर फॉलो करे... 

 

 


Disclaimer:- हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि ऊपर दिए गए किसी भी उपाय या जानकारी को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक एवं सलाहकार से सलाह लेकर ही इसका उपयोग करे।
                     हमारा उद्देश्य केवल पाठकों को जानकारी देना और उनका ज्ञानवर्धन करना है। इसकी नैतिक जि़म्मेदारी JENEWS.in की नहीं है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links