|
|
|
| क्या आप जानते है की रोजाना एक गिलास छाछ पीना अमृत के समान है, क्योकि छाछ के बारे में शास्त्रों में कुछ ऐसा वर्णन है, की यदि कैलाश पर्वत पर छाछ होती तो भगवान शिव के गले का विष नष्ट हो जाता। बैकुंठ में छाछ होती तो भगवान विष्णु काले नहीं होते। देवलोक में छाछ होती तो इंद्र को भगन्दर नहीं होता , चाँद का क्षय नहीं होता और अग्नि में जलन नहीं होती। ये वर्णन छाछ का महत्त्व समझाने की दृष्टि से किया गया है। परन्तु कुछ लोगो में गलत भ्रान्ति फैली हुयी है, की छाछ केवल गर्मी में पिए जाने वाला पेय है| दोस्तों, ये गलत भ्रान्ति है | छाछ तो हर मौसम के लिए उपयुक्त है, क्योकि इसमें कैलोरी और फैट कम होता है। इसमें हेल्दी बैक्टीरिया जैसे लैक्टोस होते हैं जोकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बाजार में मिलने वाले शीतल पेय पदार्थ से छाछ का सेवन कई लाख गुना बेहतर है| इसलिए इसे नित्य पीने का नियम बनाये| इसमें विटामिन ए, बी, सी, के और ई पाये जाते हैं जो कि शरीर के पोषण की जरुरत को पूरा करते है। छाछ स्वस्थ पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता, फास्फोरस और पोटेशियम से भरी होती है। इसी तरह आइये जानते है इसके ढेरों स्वास्थ्यवर्धक फायदे. हाल ही में हुए एक नए शोध में वैज्ञानिकों ने भी इस बात को माना है की छाछ के नियमित सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसान की आंतों में कीड़े रहते हैं जो अनियमित खाना जैसे जंक फूड, कोल्ड्रिंक लेने से काफी ज्यादा मात्रा में पनपने लगते हैं। जिस वजह से ये कीड़े पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं और इस वजह से मोटापा बढ़ने लगता है। रोज एक गिलास छाछ का सेवन करें। ऐसा करने से भूख कम लगती है और शरीर में पोषक तत्व भी छाछ के माध्यम से पहुंच जाते हैं। जिस वजह से मोटापा भी नहीं बढ़ता है। अगर आप को गर्मी ज्यादा होने के कारण दस्त हो गए है तो आप इसे दूर करने के लिए बरगद की जटा को लेकर पीस लें और इसे छानकर छाछ में मिलाकर सेवन करें। खाना खाने के बाद हमेशा एक या आधा गिलास छाछ पीने से शरीर में ताकत बनी रहती है और इससे कमजोरी भी महसूस नही होती है| पेट की सभी प्रकार की बीमारी का इलाज छाछ में छुपा हुआ है| एसिडिटी, खट्टी-खट्टी डकारें , पेट फूलने , पेट में दर्द बने रहना, सीने में जलन आदि होने पर छाछ का सेवन जरूर करें। छाछ को पीने से सिर के बाल असमय में सफेद नहीं होते हैं। इसलिए भोजन के अन्त में छाछ पीने से स्वास्थ्य और सुंदरता दोनों बरक़रार रहती है। जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है। उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए। इससे भोजन जल्दी ही पचने लगता है | छाछ का सेवन करने वाले बुढ़ापे से दूर रहते हैं। छाछ शरीर की चमक को बढ़ाती है और चेहरे की झुर्रियां भी ख़त्म करती है| जिन लोगो को हिचकी की शिकायत आती है उन्हें मट्ठे में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना चाहिए। सिर के बाल झड़ने पर छाछ से सप्ताह में दो दिन बालों को धोना चाहिए। जिन लोगो को अत्यधिक मानसिक तनाव बना रहता है, उनके लिए छाछ का सेवन अत्यंत लाभकारी होता है। छाछ पीने से स्मरण शक्ति तेज होती है। इसलिए अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए छाछ का सेवन जरूर करे| अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार है, तो उसे छाछ में गिलोय का चूर्ण मिलकर पीना चाहिए| छोटे बच्चों को दांत निकलते समय परेशानी होती है, ऐसे में बच्चो को थोड़ीसी छाछ रोज पिलाने से दांत आसानी से निकलते है। अगर आप खाना खाने के बाद छाछ पीओगे तो इससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। गर्मियों में लू लगने से बचने के लिए छाछ प्रतिदिन पीनी चाहिए। रोजाना एक गिलास छाछ पीने से आँखे स्वस्थ रहती है। |