Visitors online: 004

दिनचर्या में 20 मिनट के बदलाव से बच सकती है आपकी जिंदगी

Home » Articles

अगर आप लगातार काफी समय तक बैठे रहते हैं और किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी से भागते रहते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है| लगातार बैठे रहना, आराम करना, बैठे-बैठे टीवी देखना या कम्प्यूटर पर लगातार काम करते रहना आपको जोखिम में डाल सकता है, और इस आराम की भरपाई करना काफी महंगा साबित हो सकता है|
 
ब्रिटिश मेडिकल जरनल के अनुसार, हर किसी को एक सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्र शारीरिक कार्य जरूर करने चाहिए| लेकिन फिर भी एक तिहाई से अधिक जनता इससे काफी दूर हैं| तो अगर आप भी नियमित व्यायाम नहीं कर पाते और अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने रूटीन में 20 मिनट का ये बदलाव जरूर करें|
 
3 मिनट की बेड स्ट्रेचिंग:- सुबह सो कर उठने के बाद कम से कम 3 मिनट बेड स्ट्रेचिंग करें| इससे शरीर में लचीलापन बना रहता है और आपकी मसल्स को आराम मिलता है| सोकर उठने के बाद की गई स्ट्रेचिंग से joints को भी आराम मिलता है| इससे शरीर की अकड़न भी खत्म होती है जिससे आपकी बॉडी का posture भी सही होता है|
 
कम से कम 7 मिनट की वॉक:- वैसे तो हर किसी को कोशिश करना चाहिए कि वो रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाए लेकिन किसी कारण से अगर आप ऐसा नहीं कर पाते और सारा दिन घर, ऑफिस या आराम में ही निकल जाता है तो आप घर पर या घर की छत पर ही वॉक कर सकते हैं| इसके साथ ही आप आने-जाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग कर सकते हैं| इससे आपकी मसल्स की अकड़न दूर होगी और शारीरिक एक्टिविटी भी होती रहेगी| वैसे भी वॉक को सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है| रोजाना वॉक करने से जहां एक ओर वजन कम होता है तो वहीं हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा कम होता है और हड्डी और जोड़ों को मजबूती मिलती है| इसके साथ ही वॉक मधुमेह, कैंसर से लड़ने में भी सहायक होता है|
 
10 मिनट पिलेट्स:- हर व्यक्ति को दिन में कम से कम 10 मिनट पिलेट्स जरूर करना चाहिए| पिलेट्स मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर को लाभ पहुंचाता है| पिलेट्स को घर पर वजन घटाने के लिए ही डिजाइन किया गया है| पिलेट्स करते समय ढीले कपड़े पहनें जूते या चप्पल न पहनें| अगर आप बीमार हैं तो पिलेट्स करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links