Visitors online: 003

आईएएस टॉपर टीना डाबी का कश्मीरी लड़के से शादी करना लव जेहाद : हिंदू महासभा

Home » Headlines

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने यूपीएससी की टॉपर टीना डाबी की प्रस्तावित पर विरोध जताया है। टीना डाबी ने यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल करने वाले कश्मीरी युवक अतहर आमिर-उल शफी खान से शादी करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी टीना ने फेसबकु पर कुछ दिनों पहले दी। टीना का यह फैसला हिंदू महासभा को नागवार गुजरा है। हिंदू महासभा ने इस प्रस्तावित शादी को लव जेहाद बताया है और टीना के माता-पिता से अनुरोध किया है कि यदि यह शादी जरूरी है तो पहले अतहर की घर-वापसी कराई जाए।
 
हिंदू महासभा ने कहा है कि वह अतहर की घर वापसी में पूरा सहयोग करेगा। टीना डाबी के पिता को संबोधित पत्र में महासभा के राष्ट्रीय सचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा है कि उन्हें अपनी शादी के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए और लव जेहाद को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।
 
पत्र में कहा गया है, मुस्लिम कट्टरपंथी ताकतें भारत को इस्लामी बनाने में लगी हैं। टीना के माता-पिता को इस संबंध में टीना को उचित परामर्श देना चाहिए शर्मा ने कहा है कि हिंदू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही टीना डाबी के परिवार से मिलकर उचित सलाह देगा एवं उनसे कहेगा कि यदि विवाह रोकना संभव न हो तो कम से कम अतहर खान की हिंदू धर्म में वापसी के बाद ही शादी हो।
 
टीना डाबी इस समय मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी में आईएएस का प्रशिक्षण ले रही है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links