Visitors online: 003

ऑपरेशन क्‍लीन : लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने उठायी झाड़ू, गन्दी बस्तियों की सफायी की

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शऩिवार को लखनऊ में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया| सीएम ने लखनऊ के बालू अड्डा मलिन बस्ती में झाड़ू लगायी| इस मौके पर उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद थे|
 
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को प्रमोट करते हुए लखनऊ शहर के बालू अड्डे मोहल्ले में झाडू लगायी| राज्य के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के साथ गोमती तट पर बसे बालू अड्डे इलाके में पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचकर योगी ने खुद झाडू लगायी और लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की| योगी के पहुंचते ही आसपास के घरों के बच्चों और महिलाओं ने जिज्ञासावश उन्हें देखा| बालू अड्डे की सुनीता नामक महिला ने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक असर पडेगा|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links