Visitors online: 005

मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद चीन ने बंद कर दी हेराफेरी - डोनाल्ड ट्रंप

Home » Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके पदभार ग्रहण करने के शीघ्र बाद चीन ने विनिमय दर में हेराफेरी बंद कर दी|
 
ट्रंप ने कहा, मैं कहा था कि यदि विनियम दर में हेराफेरी करता है कि मैं अपने कार्यकाल की शुरुआत में चीन को विनिमय दर में हेराफेरी करने वाला घोषित करूंगा| उसके बाद में वहां पहुंच गया| पहली बात यह हुई कि मेरे निर्वाचित होने के शीघ्र बाद वह रूक गया| अब उनकी मुद्रा और नीचे नहीं जा रही है| ट्रंप ने इस बात पर बल दिया कि जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद चीनियों ने विनिमय दर में हेराफेरी बंद कर दी|
 
उन्होंने कल सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम में कहा, मेरा मतलब है कि वे पहले ऐसा कर रहे थे| चीन पर आरोप है कि वह अमेरिकी वस्तुओं की तुलना में अपने निर्यातों को और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए युआन की विनिमय दर कृत्रिम तरीके से नीचे रखता था| अमेरिका के चुनाव के दौरान ट्रंप ने वादा किया था कि पद संभालने के पहले ही दिन वह चीन को विनिमय दर में हेराफेरी करने वाला घोषित करेंगे|