|
|
मुंबई के डोंगरी इलाके में जेजे फ्लाइओवर के पास 5 मंजिला इमारत गिरने की खबर है। इमारत ढहने की वजह से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। ये बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में 8 से 10 परिवार रहते हैं। NDRF की टीम और दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर राहत और बचाव के काम में जुटी हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभी तक मलबे से 3 लोगों को निकाला जा चुका है। ये बिल्डिंग 70 साल पुरानी बताई जा रही है।
आपको बता दें कि इस साल जुलाई के आखिरी सप्ताह में मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से17 लोगों की मौत हुई थी। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान इमारत के मलबे से करीब 28 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया था। इस हादसे में15 घंटे बाद एक शख्स को जिंदा निकाला गया था।
|