Visitors online: 004

मुंबई के हालात पर राजनाथ ने की फडणवीस से बात, NDRF की टीम रवाना

Home » Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और मुंबई में भारी बारिश के चलते जल-प्लावन के हालात का जायजा लिया। मुंबई और महाराष्ट्र के समुद्रतटीय इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन ठप सा पड़ गया है। राजनाथ ने ट्विट कर बताया, "मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के चलते पैदा हुए हालात पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।"
 
अगले ट्वीट में राजनाथ ने लिखा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुंबई रवाना कर दिया गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड़ सहित महाराष्ट्र के समुद्रतटीय इलाकों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली स्थानीय रेल सेवा और बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं और सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने भी लगातार चौथे दिन हाई अलर्ट घोषित कर रखा है।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links