Visitors online: 001

2019 का चुनाव नहीं जीत सकता विपक्ष, 2022 पर ध्यान दें बीजेपी - राम माधव

Home » Headlines

भाजपा महासचिव राम माधव का कहना है कि विपक्षी पार्टियां समझ चुकी हैं कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकतीं। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी की नॉर्वे यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेता जब गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शुरू करना चाह रहे थे, उसी वक्त उनके उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे जाना ज्यादा जरूरी समझा।
 
हैदराबाद में भाजपा की एक बैठक में उन्होंने कहा, एक तरह से हमें 2019 को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं। लिहाजा, हम 2022 (के लक्ष्यों) पर ध्यान दे सकते हैं। विपक्षी पार्टियों ने तय कर लिया है कि हम 2019 में (सत्ता में) नहीं आ सकते। वे लोग नॉर्वे या इटली जा रहे हैं। माधव ने दावा किया कि कांग्रेस के नेता जब गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शुरू करना चाह रहे थे, उसी वक्त उनके उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे जाना ज्यादा जरूरी समझा।
 
उन्होंने कहा, गुजरात में चुनाव महज दो महीने दूर हैं। गुजरात कांग्रेस नेतृत्व एक सितंबर को प्रचार अभियान की शुरूआत करना चाहता था, एक बड़ी रैली प्रस्तावित थी, (और) हमारे विपक्ष के नेता राहुल गांधी नॉर्वे रवाना हो गए। भाजपा नेता ने कहा कि इस साल गुजरात में, अगले साल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में और 2019 में दिल्ली (लोकसभा चुनाव) में कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने जा रहा, इसलिए वह (राहुल) नॉर्वे और इटली की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल के कांग्रेस में शीर्ष पद पर रहते हुए महात्मा गांधी के इस सुझाव पर पूरी तरह अमल हो जाएगा कि (आजादी के बाद) कांग्रेस को एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर भंग कर दिया जाए।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links