|
|
फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने निर्देशक अलंकारिता श्रीवास्तव की नई फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की तारीफ करते हुए कहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड में सफलता का नया अर्थशास्त्र गढ़ेगी| लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को इस साल के शुरुआती दिनों में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से फिल्म में मौजूद यौन दृश्यों और अपशब्दों के कारण प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था|
यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है, जिसे कई समीक्षकों ने एक माइलस्टोन फिल्म करार दिया है| वैसे भी यह फिल्म भारत में रिलीज होने से पहले कई अवॉर्ड जीत चुकी है| पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में भी दर्शकों का प्रतिसाद मिल रहा है|
अनुभव ने रविवार को ट्वीट कर कहा, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का जैसी फिल्में सफलता का नया अर्थशास्त्र गढ़ेंगी, जो कि शुक्रवारों के बारे में और पैसे खिलाकर सफलता का जरूरत से ज्यादा प्रचार करने की तरह नहीं होगा| कारोबार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक लिपस्टिक अंडर माय बुर्का ने दो दिनों में 3.39 करोड़ रुपये की कमाई की है| इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, आहाना कुमरा और प्लाविता बोरथाकुर मुख्य भुमिकाओं में हैं|
|